{"href":"https://api.simplecast.com/oembed?url=https%3A%2F%2Fworkmob.simplecast.com%2Fepisodes%2Fbharat-sharma-journalist-udaipur-news-channel-mqLXjr3W","width":444,"version":"1.0","type":"rich","title":"जनता के अधिकारों एवं हितों के लिए आवाज़ उठाने वाले एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार।Bharat Sharma की कहानी","thumbnail_width":300,"thumbnail_url":"https://image.simplecastcdn.com/images/593f08ec-6799-4421-b3bb-d4467d4d5b1b/514a577e-fa04-4dd1-9a9d-ae86e957d547/bharat-sharma-podcast-thumb.jpg","thumbnail_height":300,"provider_url":"https://simplecast.com","provider_name":"Simplecast","html":"<iframe src=\"https://player.simplecast.com/c3a432c7-e02d-4590-8f3b-d8256af8489e\" height=\"200\" width=\"100%\" title=\"जनता के अधिकारों एवं हितों के लिए आवाज़ उठाने वाले एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार।Bharat Sharma की कहानी\" frameborder=\"0\" scrolling=\"no\"></iframe>","height":200,"description":"सुनिए पत्रकार भारत शर्मा के जीवन की प्रेरक कहानी। पेशे से भारत शर्मा एक पत्रकार है और वर्तमान में उदयपुर न्यूज़ चैनल में कार्यरत है। झीलों की नगरी उदयपुर में जन्मे भारत शर्मा ने अपना बचपन यही बिताया। पत्रकारिता जगत में अच्छी पहचान रखने वाले अपने पिता, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मोतीलाल जी शर्मा को ही इन्होंने अपने जीवन का आदर्श माना है। पिता की लेखनी से इतने ज़्यादा प्रभावित हुए कि इसी क्षेत्र में प्रवेश करने का फैसला कर लिया और पुरे दिल से पत्रकारिता पेशे को अपनाया। अपने हर कर्तव्य को ईमानदारी से निभाया। पिता की दी हुई सीख को अपने ज़हन में रखते हुए हमेशा निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता की। आपको बतादें ये पिछले 32 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत है और अब तक कई बड़ी बड़ी संस्थाओं, समाचार पत्रों में कार्य कर चुके है। अपने इतने सालों के कार्यकाल के दौरान भारत शर्मा ने जब जब अपने हाथ में कलम उठाई तब तब सिर्फ और सिर्फ जनता के हित में लिखा और जो विश्वास जनता ने इनके ऊपर बनाए रखा, उसे ज़रा भी कम नहीं होने दिया। हमेशा जनता के हमदर्द बने, उनकी पीड़ा को, उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया और उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया है। कोरोनाकाल का ज़िक्र करे तो वो एक ऐसा मुश्किल पल था जिसमें लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते थे, उन मुश्किल हालातों में भी भारत शर्मा ने अपना काम जारी रखा और अपने घर से बाहर निकल लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया।"}